Posted by गजेन्द्र सिंह
राजनीति,
विशेष
3:24 pm
सीडी किंग अमर सिंह पर आसन्न सीडी संकट से अब सुप्रीम कोर्ट ने प्रतिबंध हटा लिया है.
अमर सिंह ने उद्योगपतियों,
सिने तारिकाओं और चैनल के संपादकों से क्या क्या बातें की हैं और समाजवादी पार्टी के महासचिव रहते हुए वे किस तरह से जोड़ तोड़ किया करते थे,
इसे अब सार्वजनिक किया जा सकता है.
अगर किसी के पास वह सीडी है जिसमें उन्होंने विवादास्पद बातचीत की है,
तो वह उसे प्रसारित कर सकता है.
27 फरवरी 2006 को सुप्रीम कोर्ट ने अमर सिंह की बातचीत के उस रिकार्डिंग के सार्वजनिक प्रसारण पर रोक लगा दी थी लेकिन आज न्यायमूर्ति जीएस सिंघवी और न्यायमूर्ति ए के गांगुली की खण्डपीठ ने अमर सिंह के उस बातचीत को सार्वजनिक किये जाने से स्टे आर्डर हटा लिया.
न सिर्फ स्टे आर्डर हटाया बल्कि बेंच ने यह भी कहा कि पुलिस चाहे तो रिलायंस इन्फोकॉम के खिलाफ केस भी दाखिल कर सकती है जिसने गैरकानूनी तरीके से बातचीत को रिकार्ड किया था.
लेकिन ऐसा लगता है कि सुप्रीम कोर्ट अमर सिंह से खासा नाराज है. सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण और शांति भूषण को सीडी के जरिए घेरनेवाले अमर सिंह पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि ऐसा लगता है कि इस राजनीतिज्ञ (अमर सिंह) ने अदालत के सामने गलत तथ्य प्रस्तुत किये हैं.
2007 में अमर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर करके उस टेप के प्रसारण पर रोक की मांग की थी जिसमें अमर सिंह की कई लोगों से बातचीत रिकार्ड थी. अमर सिंह ने आरोप लगाया था कि यह फोन टेपिंग सोनिया गांधी के इशारे पर की गयी थी.
Posted by गजेन्द्र सिंह
उत्तर प्रदेश,
क्षेत्रीय,
राजनीति
10:13 am

पत्रकारों से बातचीत में जाने-माने चित्रकार बाबा सत्यनारायण मौर्या ने भी कमेले को बंद कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि मीट खाना नुकसानदायक है, मनुष्य की प्रकृति शाकाहारी है।
हमारे देश में पुरातन समय समय से ही शाकाहारी भोजन को शरीर के लिए वैज्ञानिक आधार पर उचित ठहराया गया। मौर्या ने कहा कि पशुवध के लिए अलग-अलग देशों में अलग-अलग नियम है, लेकिन हमारे देश में कोई नियम नहीं है।
यहां पेड़ काटने पर तो कड़ी कार्रवाई हो जाती है, लेकिन पशु की हत्या पर चुप्पी साधे रखी जाती है। पशु रक्षा की मुहिम चलाने वाली मेनका गांधी पर भी बाबा मौर्या भड़के और कहा कि वे भैंस के कटने पर तो कराह उठती हैं, लेकिन गाय के कटने पर चुप रहती हैं। यह समझ से परे है।
हाल ही में हाजी याकूब द्वारा यह कहे जाने की मीट के व्यवसाय में कई हिन्दू और जैनियों के नाम शामिल हैं, इस पर मौर्या ने कहा कि महज नाम के आगे जैन लिखने से कोई जैनी या शर्मा लिखने से ब्रांाण नहीं हो जाता, व्यक्ति अपने कर्म से पहचाना जाता है।
लोकपाल बिल के लिए अन्ना हजारे की छेड़ी गई मुहिम पर भी उन्होंने सवाल खड़े किए और कहा कि महज तीन दिन के अनशन के बाद चुप्पी साध लेना, इतनी बड़ी समस्या का समाधान नहीं है। काले धन को लेकर जो मुहिम बाबा रामदेव ने छेड़ी है और सुझाव रखे हैं, वह ज्यादा प्रभावी हैं।
शराब के ठेके क्यों बंद नहीं कराते भाजपाई इस्लाम में शराब पीना हराम है, फिर पशु कटान का विरोध कर रहे लोग शराब के ठेके क्यों बंद नहीं कराते हैं। खानपान की स्वतंत्रता मुस्लिमों का संवैधानिक अधिकार हैं। ऐसे में वह क्या किसी के कहने पर मांस खाना छोड़ दें। एक्ट में मांस आपूर्ति की मनाही नहीं है। ऐसे में पशु कटान का विरोध क्यों? इतना जरूर है कि पशु कटान के नाम पर अव्यवस्था या उगाही नहीं होनी चाहिए।
नियम अनुसार वहां कटान हो, इसका किसी को विरोध नहीं करना चाहिए। पशु कटान गैर दुधारू पशु का होता है। ऐसे में मांस निर्यात के विरोध का किसी को अधिकार नहीं है। कई व्यापारी भी तो ऐसे है तो नकली खाद्य सामग्री तैयार कर बाजार में बेच रहे है, उनका भाजपा या व्यापार मंडल विरोध क्यों नहीं करता?
-हाजी शाहिद अखलाक, पूर्व सांसद।
Posted by गजेन्द्र सिंह
राजनीति
5:31 pm
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा, आगरा और अलीगढ़ के बाद राज्य के कुछ अन्य स्थानों पर भी किसान आन्दोलन की आग भड़क सकती है क्योंकि वहां भी जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो रही है।
इन स्थानों में मुख्य रुप से लखनऊ, फैजाबाद और आजमगढ़ शामिल हैं। लखनऊ में तो किसानों ने लखनऊ विकास प्राधिकरण के सामने दस जून को महापंचायत बुला ली है। आजमगढ़ का मामला प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के दरबार तक जा पहुंचा है।
लखनऊ विकास प्राधिकरण ने प्रबंधनगर योजना-1 के लिए 451.218 हेक्टेयर और प्रबंधनगर योजना-2 के लिए 324.633 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू की है। इस योजना में थैलागांव, ककौली और अल्लूनगर गांवों की जमीन अधिग्रहित की जानी है।
सरकार 4.50 से 7.50 लाख रुपये प्रति बीघा दे रही है जबकि किसानों की मांग 40 लाख रुपये प्रति बीघे है।
चिनहट के पास करीब 900 एकड़ जमीन आवास विकास ने दस साल पहले अधिग्रहित की थी। मुआवजे में विवाद होने के कारण कब्जे की कार्रवाई अभी भी लम्बित है। किसान अपनी जमीन मिल रही मुआवजे की राशि पर नहीं देना चाहता, इसलिए आन्दोलन का रास्ता पकड़ रहा है।
सहारा समय से साभार
Posted by गजेन्द्र सिंह
उत्तर प्रदेश,
क्षेत्रीय
8:48 am

आस्था का जनसैलाब उग्र है। वह भी अवैध कमेला और आठ यांत्रिक पशुवधशाला के खिलाफ। इनसे संबंधित आदेश निरस्त कराने की मांग को लेकर मंगलवार को मेरठ बंद करने का निर्णय लिया है। अहिंसक समाज व व्यापारियों ने इसके लिए पूरी ताकत झोंक दी है। अहिंसक समाज व संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने मेरठ बंद को सफल बनाने के लिए सोमवार को दिन भर जनसंपर्क किया।
यांत्रिक बूचड़खानों के विरोध में 14 दिन से आमरण अनशन पर बैठे जैन संत मैत्री प्रभ सागर की हालत गंभीर है। चिकित्सकों का कहना है कि उनकी किडनी कभी भी फेल हो सकती है।
जैन संत के समर्थन में आज मेरठ और बिजनौर बंद रहेगा। बंद को सफल बनाने के लिए समस्त अहिंसक समाज ने पूरी ताकत झोंक दी है। इस दौरान दुग्ध सप्लाई, चिकित्सा सेवाएं और यातायात छोड़कर सब कुछ बंद रहेगा। जिमखाना मैदान में रैली भी होगी। आमरण अनशन के दूसरे दिन से ही जैन संत का स्वास्थ्य गिरने लगा था। वह अपनी मांग पर अडिग हैं।
उनका कहना है कि जान भले ही चली जाए, जब तक मांग मानी नहीं जाएगी आमरण अनशन खत्म नहीं होगा। उनकी स्वास्थ्य की लगातार जांच कर रहे चिकित्सकों का कहना है कि किडनी कभी भी फेल हो सकती है। सीएमओ डॉ. एमएल आर्य ने बताया कि जैन संत के शरीर में पानी की मात्रा बेहद कम हो चुकी है। जैन संत के समर्थन में मंगलवार को समस्त अहिंसक समाज और व्यापारियों ने मेरठ बंद का आह्वान कर रखा है।
अहिंसक समाज के संयोजक सुरेश जैन रितुराज व व्यापार संघ के अध्यक्ष अरुण वरिष्ठ ने बताया कि मंगलवार को मेरठ बंद ऐतिहासिक होगा। कचहरी में भी कामकाज नहीं
होगा।
मेला बंद कराने की मांग का लेकर मेरठ बंद के दौरान शहर में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किये गए हैं। पीएसी, आरएएफ और पुलिस लगाई है। साथ ही जबरन बंद कराने वालों के खिलाफ गैर जमानती धाराओं में मामला दर्ज किये जाने के आदेश दिये गये हैं। शहर में बंद के दौरान तीन कंपनी आरएएफ और सात कंपनी पीएसी तैनात की गई है। इसके अलावा एक हजार पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।
शहर की पुलिस अलग से पूरे शहर में सक्रिय रहेगी। 24 अप्रैल को शहर में हुए उपद्रव के बाद से संवेदनशील जगहों जैसे एल ब्लाक चौकी, कमेला चौकी, लिसाड़ी गेट का कुछ क्षेत्र और भुमिया पुल पर पुलिस अधिकारियों ने पैनी नजर रखने और ज्यादा पुलिस बल तैनात करने का आदेश दिया है।
Posted by गजेन्द्र सिंह
उत्तर प्रदेश,
क्षेत्रीय,
दुनिया
12:46 pm

दिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम के भाई यहया बुखारी ने कहा कि ओसामा बिन लादेन जिंदा है.
दिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम के भाई यहया बुखारी ने कहा कि उन्हें इस बात का यकीन नहीं है कि ओसामा बिल लादेन को अमेरिकी सील कमांडो द्वारा मार गिराया गया है.
उन्होंने कहा कि अमेरिका का यह कहना कि ओसामा की तसवीरों को सार्वजनिक करने से लोगों के जज्बात भड़क सकते हैं. हज्म होने वाली बात नहीं है.
वह शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव रसूलपपर धौलड़ी स्थित इमामबाड़े बैतूल हुसैन में जनाबे फातिमा की शहादत की याद में आयोजित मजलिस में शामिल होने आए थे.
संवाददाताओं से बातचीत में यहया बुखारी ने कहा कि ओसामा को समुंद्र में जो गर्क किया गया है या दफन किया है वह सबसे ज्यादा शक पैदा करती है.
उन्होंने कहा कि ओसामा जैसा शख्स जिसको आप दुनिया का सबसे बड़ा दहशतगर्द मानते है उसको आप जिंदा पकड़ सकते थे.
Posted by गजेन्द्र सिंह
राजनीति
8:25 pm
मोबाइल फोन से प्रधानमंत्री और पूर्व प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी दी गयी. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को मोबाइल फोन से जान से मारने की धमकी से सुरक्षा महकमों में हड़कंप मच गया.
गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रघुवीर लाल ने बताया कि मंगलवार देर शाम दिल्ली कंट्रोल रूम से फोन आया कि प्रधानमंत्री और पूर्व प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी दी गई है.
उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस द्वारा बताए गए नंबर को जब गाजियाबाद पुलिस ने सर्विलांस पर डाला तो पता चला कि वह नंबर दिल्ली के नंदनगरी का है. इस बारे में दिल्ली पुलिस को जानकारी दे दी गई है. लेकिन अभी तक इस बारे पता नहीं चला पाया है.
दिल्ली पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
सहारा समय से साभार