मेरठ : दरोगा के पुत्र ने जहर खाकर जान दी


मेरठ , आँखों देखी संवाददाता : पंचवटी कालोनी में रहने वाले एक रिटायर्ड दरोगा के पुत्र ने जहर खाकर जान दे दी।

रिटायर्ड दरोगा सूबे सिंह यादव पंचवटी कालोनी में परिवार सहित रहते हैं। मंगलवार को सूबे सिंह के सबसे छोटे पुत्र प्रमोद यादव(28) ने जहर खा लिया। पता चलने पर परिजनों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान प्रमोद ने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं परिजनों का कहना है कि प्रमोद शराब पीने का आदी था और बेरोजगार होने के कारण परेशान चल रहा था। इसी के चलते उसने जहर खाकर जान दे दी।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 8:40 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh