बी एड : शांतिपूर्ण रही प्रथम पाली की परीक्षा
उत्तर प्रदेश, क्षेत्रीय, विशेष, शिक्षा 11:07 am
बीएड की प्रवेश परीक्षा का आयोजन गुरुवार को दो पालियों में होने जा रहा है। मेरठ सहित प्रदेश के कुल 24 शहरों में इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। मेरठ में कुल 55 केंद्रों पर 31 हजार 847 छात्र हिस्सा ले रहे हैं। इनमें महिला अभ्यर्थियों की संख्या 21 हजार 802 है जबकि पुरुष अभ्यर्थी 10 हजार 45 हैं। पिछले बार की तुलना में अभ्यर्थियों की संख्या इस वर्ष कम है, लेकिन प्रशासन ने अपनी ओर से पूरी तैयारी कर ली है। परीक्षा सुबह आठ से 11 और दोपहर एक से चार बजे तक आयोजित की गयी।
शांतिपूर्ण रही पहली पाली की परीक्षा :
बी एड की प्रथम पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई । कुछ केन्द्रो पर अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र न मिल पाने के कारण समस्या का सामना करना पड़ा । परीक्षा के समाप्त होते हो सड्को पर भयंकर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी ।
नहीं की पार्किंग व्यवस्था :
मेरठ पब्लिक स्कूल ने परीक्षा मे शामिल हो रहे अभ्यर्थियों के लिए पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं । लोगो ने सड़क पर जहां तहां अपने वहाँ खड़े कर दिये । जिससे स्कूल के सामने जाम की स्थिति बन गयी । कुछ ऐसा ही हाल लगभग सभी स्कूलो के बाहर देखने को मिला ।
कुछ ऐसे रहें प्रश्न :
परीक्षा मे अभ्यर्थियों से कुछ इस प्रकार के प्रश्न पूछे गए । -
1- मुगल सामराज्य का का संस्थापक कौन था ?
2- 11 मार्च 2011 को किस देश मे भूकंप से भयंकर तबाही हुई ?
3- वर्ल्ड कप 2011 मे सर्वाधिक रन किस खिलाड़ी ने बनाए ?
4- डेविस कप किस खेल से संबन्धित है ?
5- भारत का सर्वोच्च वीरता पुरस्कार कौन सा है ?
6- कादंबरी के रचियता का क्या नाम है ?
7- WHO का मुखयालया कहाँ स्थित है ?
8- आस्कर अवार्ड पाने वाले प्रथम भारतीय कौन थे ?
9- भारत के अंतिम गवर्नर जनरल कौन थे ?
10- मूँगफली उत्पादन मे कौन सा देश अग्रणी है ?
11- टाइफाइड मे शरीर का कौन सा अंग प्रभावित होता है ?
12- पानीपत का तीसरा युद्ध कब लड़ा गया ?
13- http मे h का क्या अर्थ है ?
14- जूलियन असांजे ने कौन सी वेबसाइट की स्थापना की है ?
15- राज्य सभा के लिए राष्ट्रपति के द्वारा कितने सदस्य मनोनीत किए जाते है ?
16- सूर्य के सबसे समीप का गृह कौन सा है ?
17- भारत मे रेल की स्थापना कब हुई थी ?
18- 1857 के स्वतन्त्रता संग्राम मे किसे अंग्रेज़ पकड़ नहीं पाये थे ?
19- शेरे पंजाब के नाम से कौन पृसिद्ध है ?
20- महात्मा गांधी ने अपनी आत्मकथा किस भाषा मे लिखी थी ?
(सभी प्रश्न स्मृति पर आधारित)

