मेरठ : चाबी बनाने वाले ने ही साफ कर दी तिजोरी


मेरठ , आँखों देखी संवाददाता : सोतीगंज निवासी टायर व्यापारी के घर से एक चाबी बनाने वाला करीब ढाई लाख रुपये चोरी कर भाग निकला। इसी बीच शोर मच गया और पकड़े जाने के डर से युवक रुपये से भरा थैला रास्ते पर ही छोड़कर भाग निकला।

आबिद कुरैशी निवासी सोतीगंज स्कूल वाली गली का मकान के नीचे ही टायरों का गोदाम है। बुधवार सुबह आबिद की तिजोरी की चाबी बच्चों ने कहीं गुम कर दी। आबिद ने एक चाबी बनाने वाले सरदार युवक को बुला लिया। चाबी बनाने के दौरान आबिद अपना फोन सुनने नीचे दुकान पर चला गया। इसी बीच चाबी बनाने वाले ने तिजोरी में रखे करीब ढाई लाख रुपये निकालकर अपने थैले में रख लिए। आरोपी युवक आबिद को तिजोरी की चाबी दी और कहा कि चाबी चेक करके बता दें। आबिद ने तिजोरी खोली तो उसमें रखे ढाई लाख रुपये गायब मिले। आबिद ने चोरी होने का शोर मचाया तो चाबी बनाने वाला युवक साइकिल पर निकल भागा। कुछ लोगों ने पीछा किया तो वह रुपयों का थैला सड़क पर फेंककर रफूचक्कर हो गया। बाजार में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ के बाद आबिद ने बताया कि उसके सारे रुपये आरोपी द्वारा फेंके गए थैले में ही मिल गए हैं।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 8:48 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh