भारतीय मूल के एक शख्स ने पत्नी के ऑफिस मे की उसकी हत्या
Posted by रवि चौहान 11:30 amजानकारी के मुताबिक महिला वैंकूवर के बाहरी क्षेत्र में एक पंजाबी अखबार में काम करती थी। अखबार 'द वैंकूवर सन' के अनुसार पुलिस ने महिला की पहचान रविंदर कौर भांगू ( 24 ) के रूप में की है। वह वीकली अखबार 'सच दी आवाज' में एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट थी।
पत्रकार सुखमिंदर चीमा ने इस वीभत्स हमले के एक प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से बताया कि महिला की हत्या उसके पति सनी भांगू ने की। उन्होंने बताया 'सनी अखबार के दफ्तर में आया और उसने अचानक मांस काटने वाला चाकू निकालकर रविंदर पर हमला बोल दिया। इस बीच अखबार के एक कर्मचारी ने महिला को बचाने की कोशिश भी की। सनी ने महिला पर चाकू से 12 वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।'
पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। रविंदर ने अपने दोस्तों को बताया था कि वैवाहिक समस्याओं के चलते वह गत दो तीन महीने से अपनी एक रिश्तेदार के यहां रह रही थी।
