तनाव मुक्त और उत्तम स्वास्थ्य चाहिए तो छोड़े अहंकार को
Posted by गजेन्द्र सिंह ताजा खबरें, लाईफस्टाइल 11:04 am
अहंकारी पुरूष कई बार न सिर्फ दूसरों को ठेस पहुंचाते है, बल्कि अपनी सेहत पर भी चोट करते हैं. वैज्ञानिकों ने एक शोध में कहा है कि अहंकारी लोग ज्यादा तनाव में रहते हैं जो उनके स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है.
मिशिगन विश्विद्यालय के शोधकर्ताओं ने पाया कि अहंकार से ग्रसित व्यक्ति आत्ममुग्ध होता है,हालांकि रोजमर्रा की गतिविधियों में ज्यादा तनाव मोल लेने के कारण उनकी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है.
‘लाइव साइंस’ के मुताबिक महिलाओं के अहंकारी होने पर उनकी सेहत के नुकसान और उनके तनावग्रस्त रहने की बात सामने नहीं आई.
शोधकर्ताओं ने 100 छात्र-छात्राओं को इस अध्ययन के तहत सवालों की एक फेहरिस्त दी, जिसमें पूरा जोर अहंकार के इर्द-गिर्द था.
इस अध्ययन से शोधकर्ता इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि अहंकार पुरूषों की सेहत के लिए ठीक नहीं है,हालांकि महिलाओं में इसका दुष्प्रभाव कम होता है.अभिनेत्री शबाना आजमी को चुना गया पद्म भूषण के लिए
Posted by गजेन्द्र सिंह ताजा खबरें, मनोरंजन 10:59 amशबाना ने कहा, ‘‘पुरस्कार के लिए चुने जाने पर मैं बहुत खुश हूं. जिम्मेदारी का अहसास बढ़ गया है. दृढ़ता और समर्पण के साथ मैं जो काम कर रहीं हूं उसे जारी रखना होगा. मैं कड़ी मेहनत जारी रखूंगी.’’
शबाना 120 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं. उनकी बेहतरीन फिल्मों में ‘अंकुर’, ‘निशांत’, ‘स्वामी’, ‘अर्थ’, ‘मासूम’, ‘गॉडमदर’ और ‘फायर’ आदि शामिल हैं.
उन्हें ‘अंकुर’ (1974) ‘अर्थ’ (1981), ‘खंडहर’ (1983), ‘पार’ (1984) और ‘गॉडमदर’ (1999) के लिए चार राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं.
रूस में श्रीमदभगवद् गीता संबंधी मामला अब ऊपरी अदालत में
Posted by गजेन्द्र सिंह ताजा खबरें, दुनिया 10:54 amगौरतलब है कि रूस की साइबेरिया स्थित अदालत द्वारा हिंदुओं के धार्मिक ग्रंथ भगवद् गीता को 'चरमपंथी साहित्य' बताने एवं इसे प्रतिबंधित करने की याचिका खारिज हो गई थी.
सरकारी अभियोजकों ने रूसी भाषा में अनूदित भगवद् गीता पर 'सामाजिक वैमनस्य' फैलाने का आरोप लगाते हुए इस पर प्रतिबंध लगाने के लिए साइबेरिया की तामस्क शहर की अदालत में याचिका दायर की थी.
ऊपरी अदालत में अपील करने की अंतिम तिथि बुधवार को समाप्त हो गई.
इस्कॉन की रूसी इकाई की सदस्य साधु प्रिया दास ने मॉस्को से फोन पर गुरुवार को बताया, "अभियोजक ऊपरी अदालत में अपील करने की योजना बना रहे हैं. उन्हें अपील दायर करने के लिए और समय की मांग की है."
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने तामस्क अदालत की प्रवक्ता के हवाले से बताया कि सरकारी अभियोजकों ने इस्कॉन के संस्थापक ए.सी. भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद द्वारा रूसी भाषा में अनूदित भगवद् गीता को चरमपंथी साहित्य बताते हुए इस पर प्रतिबंध लगाने की याचिका दायर की थी.
रूसी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अलेक्जेंडर लुकाशेविश के हवाले से बताया गया कि जरूरी नहीं है कि अनूदित संस्करण भाषा की दृष्टि से मूल कृति की तरह सही हो. प्रवक्ता ने बताया कि अनूदित संस्करण में 'अर्थ विकृतियां' हैं जिससे आशय प्रभावित हुआ है.
सरकारी अभियोजकों ने तामस्क की जिला अदालत में यह मामला जून 2011 में दायर किया था और अदालत ने इसे 28 दिसम्बर को खारिज कर दिया था.
यह मामला उजागर होने के बाद भारत में जबरदस्त हंगामा हुआ. लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों द्वारा मामला उठाए जाने पर विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा ने संसद में बयान दिया. उन्होंने अपने बयान में कहा कि रूस में हिंदुओं के अधिकारों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए भारत सरकार हर सम्भव प्रयास कर रही है.
रूस के हिंदू समुदाय और भगवान कृष्ण के अनुयायी जो करीब 50 हजार हैं, उन्होंने भारत सरकार और मास्को स्थित भारतीय दूतावास से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की थी. इसके अलावा हिंदुओं ने प्रधानमंत्री कार्यालय को भी पत्र लिखा था.
कृष्णा ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए रूसी राजदूत अलेक्जेंडर कदाकिन से भी मुलाकात की थी.भारत को मिला 500 रनो का लक्ष्य, 101 पर खोये 3 विकेट
Posted by गजेन्द्र सिंह क्रिकेट, खेल, ताजा खबरें 10:48 amचौथे दिन के चायकाल तक भारत ने दो विकेट के नुकसान 29 ओवर में 101 रन बना लिए हैं. तीन विकेट गंवाकर भारतीय टीम एक बार फिर मुश्किल में फंस गई है.
राहुल 19 रन बनाकर खेल रहे हैं और सचिन तेंदुलकर नए बल्लेबाज के रूप में 7 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं.
वीरेंद्र सहवाग 62 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी में 53 गेंदों का सामना किया और 12 चौके लगाए. लियोन की गेंद पर पोंटिंग ने सहवाग का कैच पकड़ा.
पहले विकेट के रूप में गौतम गंभीर 3 रन बनाकर हैरिस का शिकार बने. 14 रन के कुल स्कोर पर हैडिन ने उनका कैच लपका.
इससे पहले मेजबान टीम ने अपनी दूसरी पारी पांच विकेट पर 167 रन बनाकर घोषित की. पहली पारी में आस्ट्रेलिया को 332 रनों की बढ़त हासिल थी. इस प्रकार आस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 499 रन हो गई है. मेजबान टीम ने भारत को जीत के लिए मुश्किल 500 रनों का लक्ष्य दिया है.
आस्ट्रेलिया की ओर से चौथे दिन के खेल की शुरुआत गुरुवार के नाबाद लौटे बल्लेबाज कप्तान माइकल क्लार्क (9) और पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (एक) ने की. आस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक तीन विकेट पर 50 रन बनाए थे.
क्लार्क 37 रन के निजी योग पर उमेश यादव की गेंद पर विकेट कीपर वृद्धिमान साहा के हाथों कैच आउट हुए. उन्होंने 43 गेंदों पर चार चौके लगाए. क्लार्क और पोंटिंग ने चौथे विकेट के लिए 71 रन जोड़े.
मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज माइकल हसी 15 रन के निजी योग पर इशांत शर्मा की गेंद पर पगबाधा आउट हुए. पोंटिंग (60) और विकेट कीपर बल्लेबाज ब्रैड हेडिन (11) नाबाद लौटे. पोंटिंग ने 96 गेंदों पर पांच चौके लगाए.
उल्लेखनीय है कि आस्ट्रेलिया की पहली पारी सात विकेट पर 604 रन बनाकर घोषित करने के बाद भारत की पहली पारी 272 रनों पर सिमट गई थी.
आस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी सात विकेट पर 604 रन बनाकर घोषित की थी लेकिन भारत के पहली पारी के आधार पर 332 रन से पिछड़ने के बावजूद उसने फालोऑन नहीं दिया.
मेजबान टीम ने अपनी दूसरी पारी में ओपनिंग बल्लेबाजों डेविड वार्नर (28) और एड कोवान (10) तथा शॉन मार्श (0) के विकेट गंवा दिए हैं.
अश्विन ने आस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में भी दो विकेट झटक लिए हैं. अश्विन ने वार्नर तथा कोवान के विकेट लिए, जबकि जहीर, ईशांत तथा यादव को एक-एक विकेट मिला.
ईरानी वेबसाइटों को हेक किया इस्राइली हैकरों के एक समूह ने
Posted by गजेन्द्र सिंह ताजा खबरें, दुनिया 8:57 amइससे एक दिन पूर्व निम्नस्तरीय साइबार युद्ध की ताजा घटना में कई इस्राइली वेबसाइटों को बंद कर दिया गया था.
पेस्टेबिन डाट काम पर पोस्ट किए गए एक बयान में एक समूह ने खुद को ‘‘इस्राइली डिफेंस फोर्स टीम’’ का सदस्य बताते हुए कहा है कि उन्होंने एक इस्राइली समाचार पत्र और एक अस्पताल की वेबसाइट पर किए गए इसी प्रकार के हमले के जवाब में ईरानी वेबसाइटों पर हमला बोल दिया है.
टूटी फूटी अंग्रेजी में लिखे गए बयान में कहा गया है, ‘‘यदि अरब हैकर यह सोचते थे कि इस्राइली वेबसाइटों पर हमले पर चुप्पी सधी रहेगी तो मैं सभी अरब हैकरों से कहूंगा तुम गलत थे.’’
आज का राशिफल : 27 जनवरी, 2012
Posted by गजेन्द्र सिंह ज्योतिष, ताजा खबरें, राशिफल 7:28 amवृष( Taurus): सुखद भविष्य का स्वप्न साकार होगा और मायूसियां खत्म होंगी। आज के दिन आपके सभी विचारे हुए काम पूरे हो सकते हैं। दिन के समय कोई आर्थिक लाभ भी आपको मिल सकता है। किसी शुभचिंतक या मित्र के जरिए भी ऐसे काम करने की प्रेरणा मिल सकती है जो आपके कार्यक्षेत्र में उपयोगी तथा लाभदायक सिद्ध हो। अच्छा समय बार-बार नहीं आता है अत: इसका सही इस्तेमाल करना आपके लिए जरूरी है। सायंकाल के समय मनोरंजन और दावत आदि के प्रसंग प्रबल होंगे।
मिथुन( Gemini): मित्रजनों का साहचर्य दिन को सार्थक कर देगा। आर्थिक प्रयासों का तत्काल प्रतिफल मिलेगा। फिलहाल जो भारी काम का बोझ आपके सिर पर है उसे पूरा करना जरूरी है। जिस प्रकार के फायदे और लाभ आप अपने तरीके से लेना चाहते हैं उसमें अभी कुछ रूकावटें जरूर आ सकती हैं। आपके काम करने का तरीका इतना सहज और सरल है कि आगे चलकर आपको इसका फायदा अवश्य मिल सकता है। परेशानियों से घबराने की जरूरत नहीं। बाधाएं और विरोधियों का सामना करना फिलहाल आपकी पहली प्राथमिकता है।
कर्क( Cancer): कुछ घर और बाहर के मामले तनाव पैदा कर सकते हैं। मान सम्मान की चिंता करें। कई दिनों के बाद अच्छे सौभाग्य का संकेत आपको मिल सकता है। आज के दिन यदि आप अपने रूके हुए काम को बनाने में प्रयासरत रहें तो ज्यादा अच्छा रहेगा। घर से निकलने के बाद आपको किसी अवांछित तरीके की खोज में नहीं निकलना चाहिए। अगर आप सही बिन्दु पर केन्द्रित रहेंगे तो हो सकता है सायंकाल तक कोई अच्छा परिणाम आपको मिल सकता है।
सिंह( Leo): आनंददायक आयोजनों में दिन व्यतीत होगा। बनते हुए कार्य में आज अनावश्यक विलम्ब पैदा होगा। काफी समय से जो संकट आपके निजी जीवन में आया है आज के दिन उसका कुछ ज्यादा ही असर आप पर हो रहा है। यदि आप सूझबूझ और कूटनीति से काम लेंगे तो इस प्रकार की उलझनें दूर करने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। बार-बार दूसरों की सलाह लेकर काम करना आपके लिए फायदेमन्द नहीं है। अगर कोई पारिवारिक व्यक्ति आपको नेक सलाह दे रहा है तो उस पर पहले अमल करें।
कन्या( Virgo): परिश्रम के बावजूद चेष्टाएं व्यर्थ जा सकती हैं। किसी पुराने संकल्प को पूरा करने वाले दिन हैं। आज के दिन आपके उत्साह में वृद्धि होगी। अपनी युक्ति और तरकीब से काम करने से आपको अपने प्रयासों में इच्छित सफलता मिलेगी। आपके व्यक्तित्व में सुधार आएगा। और सामाजिक दायरे में लोकप्रियता बढ़ेगी। कई विरोधी और शत्रु भी फिलहाल आपके काम में अडंगा नहीं डाल पाएंगे। आजीविका और कारोबार में अपराह्न के उपरान्त धन लाभ होगा। घर परिवार के लोग भी आपकी सफलता से प्रसन्न रहेंगे।
तुला( Libra): आर्थिक चिंतन सायंकाल तक समाप्त हो जाएंगे। अनुकूल चन्द्रमा के बावजूद आज आपके मन में कुछ उदासी और खिन्नता रहेगी। अपने किसी नजदीकी परिजन या वरिष्ठ बुजुर्ग के स्वास्थ्य की चिंता से आपका मानसिक संतुलन बिगड़ सकता है। यदि आप अपने पर कन्ट्रोल नहीं रखेंगे तो कार्यक्षेत्र और व्यक्तिगत जीवन में भी अवरोध पैदा हो सकते हैं। अच्छा यही होगा कि आप अपनी सूझबूझ और धैर्य से परिस्थितियों को टालने में सक्रिय रहें।
वृश्चिक( Scorpio): पराक्रम और निष्ठा से किया गया परिश्रम अवश्य लाभकारी होगा। मन में अनेक प्रकार की चिंताओं के बावजूद बाहर से आज आप सुख शान्ति का अनुभव करेंगे। दूसरों को ऐसा लगेगा कि जैसे आप किसी बेहतरीन समय का आनन्द उठा रहे हैं। आपके व्यक्तित्व और रहन-सहन में भी कुछ नई चमक दिखाई पड़ेगी। जो काम आपने अभी अधूरे छोड़ रखे हैं उनको आगे बढ़ाने में भी आपके प्रयास सार्थक होंगे। परिवार के सदस्य कई दिनों के बाद आपको अच्छे मूड में देखकर कोई फरमाइश भी कर सकते हैं।
धनु( Sagittarius): कुछ कोशिश करने पर काम काज का फैलाव हो सकता है। आज सुबह से ही आपका मन चिन्ताग्रस्त रहेगा और किसी जरूरी काम के टल जाने या बिगड़ जाने का अफसोस भी रहेगा। आपके मित्र या सहयोगी आज आपसे कुछ नाराज प्रतीत हो सकते हैं। लेकिन आपकी सूझबूझ और धैर्य की परीक्षा ऐसे ही समय पर होगी जब किसी विपरीत परिस्थिति को आप अपने बुद्धिबल से अनुकूल बनाने में सहायक होंगे। सलाह यही है कि सब्र पर भरोसा करें।
मकर( Capricorn): शुभ संदेश पत्र से मन को उत्साह और प्रसन्नता प्राप्त होगी। आज के दिन आप किसी गलत निर्णय के कारण या किसी व्यक्ति के वायदे से मुकर जाने के कारण परेशानी में पड़ सकते हैं। यह भी ध्यान रहे कि किसी गोपनीय बातचीत को आपका विश्वास पात्र या नजदीकी दोस्त कहीं लीक न कर दे। किसी सामान की खरीदारी में भी आपको धोखा हो सकता है। अगर यात्रा करनी है तो सुरक्षित स्थानों की ही यात्रा करें। रास्ते में रूकावट आने से आपका समय बेकार जा सकता है।
कुंभ( Aquarius): कुछ विघ्न-बाधाओं के कारण अपराह्न तक मायूसियां रहेंगी। आज के दिन काफी प्रयास ओर चेष्टा के बावजूद आपका लाभमार्ग अवरूद्ध रहेगा। यद्यपि आपने पिछले कई दिनों से जो परिश्रम किया है उसका फल आपको पहले ही मिल जाना चाहिए था। लेकिन इस प्रकार की बाधाएं जीवन में आती जाती रहती हैं। थोड़ा और इन्तजार करना जरूरी है। आपका वांछित लाभ फिलहाल कहीं पर अटका हुआ है लेकिन समय अनुकूल होते ही यह आपके हाथ में आ ही जाएगा।
मीन( Pisces): सूझबूझ के अभाव में व्ययाधिक्य का क्षोभ रहेगा। भावना और आवेग में आकर किए गए कार्यों का म्लान अवसाद देगा। अनेक प्रकार की व्यावसायिक ओर कार्यक्षेत्र की सफलताएं आपको मिलने वाली हैं। आज के दिन आप कोई ऐसा प्रयोग या तरीका नहीं अपनाएं जिसके करने से आपका अपना हित कुछ समय के लिए टल जाए। स्वत: ही जो कार्य सिद्धि होगी वह आपके लिए आश्चर्य और सुखद घटनाओं का प्रतीक बनेगी। आपके सहयोगी और सहकर्मी आपके लिए कुछ नई योजनाएं भी ला सकते हैं। उन पर भी विचार करना आवश्यक होगा।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।
रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।
