उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी, जल्द राहत की उम्मीद नहीं

साल 2011 के आखिरी दिन पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी रहा और अधिकतर हिस्से में तापमान में गिरावट दर्ज की गई.

मौसम कार्यालय ने कहा कि दिल्लीवासियों को साल के आखिरी दिन भी शीतलहर और कोहरे से निजात नहीं मिली.

वहीं शहर में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

कश्मीर घाटी में भी जबर्दस्त ठंड है. लद्दाख के लेह में इस ठड के मौसम की सबसे ठंडी रात रही क्योंकि न्यूनतम तापमान शून्य से 18.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया.

श्रीनगर में शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जबकि करगिल में तापमान शून्य से 15 डिग्री नीचे दर्ज किया गया.

मौसम कार्यालय ने बताया कि पर्यटक स्थल गुलमर्ग में तापमान शून्य से नौ डिग्री नीचे दर्ज किया गया.

उधर, पंजाब एवं हरियाणा के अनेक हिस्सों में भी ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी रहा. अमृतसर में एक बार फिर पारा जमाव बिंदु से नीचे चला गया.

मौसम कार्यालय ने बताया कि अमृतसर में तापमान शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया. यह सामान्य से तीन डिग्री कम है.

हरियाणा में हिसार सबसे ठंडा स्थान रहा. वहां न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम है.

वहीं करनाल में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अंबाला और रोहतक में न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.7 और 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यनूतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान का चुरु राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके बाद श्रीगंगानगर का स्थान रहा जहां तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बीकानेर, पिलानी, फलोड़ी, जैसलमेर और सवाईमाधोपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: चार, 4.3, पांच, छह और सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Posted by गजेन्द्र सिंह at 10:43 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh