स्वामी प्रसाद मौर्य को आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने पर नोटिस
उत्तर प्रदेश, क्षेत्रीय, ताजा खबरें, janadesh 4:45 pm
उल्लेखनीय है कि गत 29 दिसम्बर को मौर्य ने अपने पुत्र उत्कृष्ट मौर्य के पक्ष में रायबरेली की ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के रोहनिया और ऊंचाहार विकास खंड में एक दर्जन नुक्कड सभाओं को सम्बोधित किया था और इस दौरान उनके काफिले में दर्जनों गाड़ियां बिना अनुमति के चल रही थी.
जिसकी पूरी वीडियोग्राफी करायी गयी और रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को सौपी गयी.
वीडियोग्राफी देखने के बाद एसडीएम ने आचार संहिता का उल्लंघन का दोषी मानते हुए मौर्य को नोटिस जारी किया है और उनसे तीन दिन के अन्दर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है
