Posted by गजेन्द्र सिंह
7:23 pm

रामपुर , आँखों देखी संवाददाता : क्षेत्र में ऑनर किलिंग के मामले में एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आरोपी पिता को दोषी मानते हुए फांसी की सजा सुनाई है। कहा जा रहा है कि ऑनर किलिंग के मामले में यह पहली फांसी की सजा है।
गौरतलब है कि मिलक थाना क्षेत्र के ग्राम किरमिचा में प्रेम प्रसंग के चलते 15 जून 2009 में शौकत सैफी ने अपनी बेटी नसीम जहां को मौत के घाट उतार दिया था। आज फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई के दौरान एडीजे कामिनी पाठक ने ऑनर किलिंग मामले में आरोपी शौकत सैफी को दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुनाई है।
उधर, ऑनर किलिंग के मामले में यह पहली फांसी की सजा बताई जा रही है।
Posted by गजेन्द्र सिंह
3:08 pm

नई दिल्ली, आँखों देखी संवाददाता : राजधानी में अपराधियों के हौसले फिर बुलंद है। आलम यह है कि लोग अपने घर में भी सुरक्षित नहीं रह गये हैं। बढ़ते क्राइम ग्राफ के चलते एक और दंपत्ति बदमाशों का शिकार हो गये। दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में अपराधियों ने मंगलवार को एक दंपति को उनके घर में घुसकर गोली मार दी।
गोली लगने से पति और पत्नी दोनों की मौत हो गई। मारे गए शख्स शारदा प्रसाद और उनकी पत्नी शोभा तिवारी है। सूत्रों ने बताया कि शारदा औऱ शोभा की बेटी को दुर्गेश नामक एक शख्स तंग करता था। उसके खिलाफ इन्होंने मामला दर्ज करवाया था। आज कोर्ट में केस की सुनवाई होनी थी। पुलिस को शक है कि ये हत्या दुर्गेश ने ही कराई है।
Posted by गजेन्द्र सिंह
2:58 pm
गाजियाबाद, आँखों देखी संवाददाता उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सत्तारूढ़ बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के एक नगर निगम पार्षद को 3 अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। पार्षद गंभीर रूप से घायल हो गए।
मोरटा के पार्षद ब्रह्मापाल जाटव पर 3 लोगों ने उनके ही वॉर्ड में स्थित अम्बेडकर पार्क में हमला किया। हमलावर उन पर 3 गोलियां दागकर फरार हो गए। जाटव को स्थानीय यशोदा अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत नाजुक बताई गई है। ।
Posted by गजेन्द्र सिंह
दुनिया
2:46 pm

इस्लामाबाद, आँखों देखी न्यूज़ : पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने जब से संन्यास लेने की घोषणा की है तब से ही पूरे पाकिस्तान में भूचाल आया हुआ है। अफरीदी ने अपने संन्यास के पीछे पाकिस्तान क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को दोषी ठहराया है। जिसके बाद से मीडिया जगत में अफरीदी सुर्खियों में आ गये है। खेल मंत्री शौकतुल्लाह खान ने भी अफरीदी से मिल कर इस लड़ाई को और भी चोखा कर दिया है। अब सबकी नजर में अफरीदी हीरो और बोर्ड विलेन बन गया है।
तिलमिलाये बोर्ड ने अफरीदी के साथ हुए सारे समझौंतों को रद्द कर दिया है। जिससे कि अफरीदी का श्रीलंका प्रीमियर लीग में खेलना संदिग्ध हो गया है। जब तक बोर्ड अफरीदी को आज्ञा नहीं देता है तब तक अफरीदी देश के बाहर खेल नहीं सकते हैं।
Posted by गजेन्द्र सिंह
मनोरंजन
2:36 pm

आँखों देखी न्यूज़ : बॉलीवड के दबंग हीरो सलमान खान भले ही पर्दे पर जो करें, उन्हें सराहा जाता है लेकिन पर्दे के बाहर उनकी गलत हरकतों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। क्योंकि पर्दे के बाहर वो एक आम आदमी ही है इसलिए जो नियम-कानून एक आम आदमी पर लागू होता है वो ही सलमान खान पर लागू होगा। जिसकी जीती जागती मिसाल दिखी पटियाला में।
जहां सल्लू मियां अपनी आने वाली फिल्म बॉडीगार्ड की शूटिंग कर रहे थे। हुआ यूं कि जनाब ने शूटिंग से बाहर निकल कर सार्वजिनक स्थल पर सिगरेट पीना शुरू कर दिया। एक तो वो सिंगरेट पी रहे थे ऊपर से मंगलवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस था। सो स्वास्थ्य मंत्रालय ने ठोंक दिया सल्लू मियां पर 200 रूपये का जुर्माना। सलमान के साथ जुर्माना उस होटल मालिक पर भी लगाया गया क्योंकि उसके ही होटल में सलमान धूम्रपान कर रहे थे।
Posted by गजेन्द्र सिंह
2:28 pm

नई दिल्ली, आँखों देखी संवाददाता : सरकारी क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन ऑइल ने बुधवार से पेट्रोल के दामों में एक बार फिर वृद्धि करने जा रही है। हालांकि दिल्ली में पेट्रोल पंपों पर सुबह 10 बजे तक पेट्रोल की कीमतों में कोई बढ़ौत्तरी नहीं की गई थी पर माना जा रहा है कि 12 बजे रात के बाद कोई सर्कुलर जारी हो जायेगा। कंपनी के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कंपनी इस बार आपके पाकेट में 1।35 रु. प्रति लीटर कीसेंध लगाएगी।
कंपनी के अधिकारी का कहना है कि 15 मई को हुई 5 रु. प्रति लीटर की बढ़ोतरी पर्याप्त नहीं है। इस तरह पंद्रह दिन में पेट्रोल के दामों में दो बार इजाफा हुआ और यह 6.35 रु. प्रति लीटर तक पहुंच जाएगा।
इंडियन ऑइल देश की सबसे बड़ी ईंधन रिटेलर मानी जाती है। कंपनी के चेयरमैन आरएस बुतोला ने बताया कि भाव बढ़ाने के बाद भी हमें प्रति लीटर पेट्रोल पर 4.58 रु. प्रति लीटर का नुकसान झेलना पड़ रहा है। वैट शामिल करने के बाद यह घाटा 5.50 रु. प्रति लीटर तक पहुंच जाता है। उनका कहना था कि चूंकि सरकार कंपनी को इसकी क्षतिपूर्ति नहीं करती, जबकि कंपनी बाजार भाव से काफी कम पर ईंधन बेच रही है।
आपको बता दें कि वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी की अध्यक्षता वाले पेट्रोल-डीजल पर अधिकृत मंत्री समूह की बैठक 9 जून को प्रस्तावित है। जिसमें डीजल, रसोई गैस व मिट्टी के तेल के दामों पर पुनः विचार किए जाने की संभावना है।
Posted by गजेन्द्र सिंह
2:06 pm

नई दिल्ली। देश की राजधानी में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। लड़की के भाई ने दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में एक घर में घुसकर प्रेमी के माता पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी का नाम सोनू बताया जा रहा है।
दरअसल सोनू की बहन गीता दुर्गेश के साथ 2010 में भाग गई थी। गुस्साया सोनू आज सुबह अपने दोस्तों के साथ दुर्गेश के कत्ल के इरादे से हर्ष विहार आया था, लेकिन दुर्गेश घर की ऊपरी मंजिल पर छुप गया। अपने बेटे की जान बचाने के लिए दुर्गेश की मां ने सोनू को ऊपर नहीं जाने दिया, इससे गुस्साए सोनू ने दुर्गेश के माता-पिता पर गोली चला दी।
माता पिता का नाम शारदा प्रसाद और शोभा तिवारी है। हत्या के बाद से आरोपी सोनू फरार है।