Posted by गजेन्द्र सिंह
शिक्षा
8:29 pm
नई दिल्ली, आँखों देखी संवाददाता : सीबीएसई ने दिल्ली जोन के दसवीं के नतीजों का एलान मंगलवार शाम सात बजे कर दिया। गत वर्ष की अपेक्षा इस बार तीन दिन की देरी से बोर्ड ने नतीजों का एलान किया है, लेकिन एक साथ सभी जोन के नतीजे घोषित नहीं किए गए हैं। इस साल 10वीं की परीक्षा देने वाले बच्चों की संख्या करीब 10 लाख थी, जिसमें सात लाख छात्रों ने स्कूल की परीक्षा दी थी।
बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पंचकुला, अजमेर और इलाहाबाद जोन के दसवीं के नतीजे एक जून को शाम चार बजे घोषित किए जाएंगे। भुवनेश्वर और गुवाहाटी जोन के नतीजों की घोषणा चार जून को सुबह दस बजे की जाएगी। पटना जोन के रिजल्ट की घोषणा कुछ दिन बाद की जाएगी, जिसकी जानकारी पहले दे दी जाएगी। बोर्ड ने चेन्नई जोन के नतीजे सोमवार को ही जारी कर दिए थे।
सीबीएसई ने दसवीं के बच्चों की सहूलियत के लिए रिजल्ट को ऑनलाइन कर दिया है। रिजल्ट वेबसाइट के साथ ईमेल, आइवीआरएस और फोन के जरिये जाना जा सकता है। काउंसलरों की सलाह है कि रिजल्ट के वक्त अभिभावक बेहतर परिणाम नहीं आने पर बच्चों में नकारात्मक सोच न आने दें।
परिणाम देखने के लिए यहाँ क्लिक करे
Posted by गजेन्द्र सिंह
दुनिया,
विशेष
8:12 pm
लंदन। एक नए शोध की मानें तो वीडियो गेम की लत कई शादियों के टूटने की जिम्मेदार होती है। बड़ी संख्या में महिलाएं यह शिकायत करते हुए तलाक मांग रही हैं कि उनके पति वीडियो गेम खेलने में सबसे ज्यादा समय व्यतीत करते हैं।
पति के व्यवहार को अनुचित ठहराते हुए तलाक मांग रही 15 प्रतिशत महिलाओं का मानना है कि उनके पति के लिए वीडियो गेम उनसे ज्यादा अहमियत रखते हैं। डायवोर्स आन लाइन द्वारा किए गए शोध के मुताबिक ज्यादातर महिलाओं ने तलाक के लिए 'वर्ल्ड आफ वारक्राफ्ट' गेम को जिम्मेदार ठहराया है, जो इसे खेलने वाले को रोमांच के लिए कल्पनिकचरित्र गढ़ने और विभिन्न क्षेत्रों में लड़ाई की अनुमति देता है। इस खेल की पहले भी काफी आलोचना हो चुकी है।
कुछ लोगों का दावा है कि इस गेम को खेलने की लत कोकीन के नशे जैसी है। अपनी शादी टूटने का कारण इस खेल को बताते हुए 24 वर्षीया जेसिका इलिस ने कहा कि मेरे पति को इस खेल का जैसे नशा है और यह दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। अब मैं इसे बर्दाश्त नहीं कर सकती। यह मामला तभी गंभीर हो गया, जब मैंने उन्हें आठ घंटे इस खेल में व्यस्त देखा।
वीडियो गेम के विशेषज्ञ रियान जी. वैन क्लीव ने कहा बहुत से लोग इस बात से अनभिज्ञ होते हैं कि गेम खेलना आपकी लत बन सकती है। हालांकि विशेषज्ञों की मदद से इस लत को छुड़ाया जा सकता है, जैसा अन्य बीमारियों में किया जाता है। यह शोध दो सौ महिलाओं द्वारा दायर की गई याचिका पर आधारित है।
Posted by गजेन्द्र सिंह
12:46 pm

नई दिल्ली , आँखों देखी संवाददाता : गुटखा एवं तंबाकू उत्पादों की प्लास्टिक पैकेजिंग के आदेश की अवहेलना के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और कंपनियों को नोटिस जारी किया है।
नोटिस न्यायमूर्ति जीएस सिंघवी व न्यायमूर्ति सीके प्रसाद की पीठ ने वकील अबनी साहू की ओर से दाखिल अर्जी पर सुनवाई के बाद जारी किए। अर्जी में आरोप लगाया गया है कि कंपनियां प्लास्टिक पैकिंग प्रतिबंध के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन कर रही हैं। अर्जी में आदेश पर अमल सुनिश्चित करने की मांग करते हुए अवज्ञा करने वालों पर कार्यवाही का निर्देश मांगा गया है।
Posted by गजेन्द्र सिंह
12:30 pm

नई दिल्ली, आँखों देखी संवाददाता : देश के मोबाईल धारको के लिए बड़ी खुसखबरी की खबर है कियोकी अब पुरे देश में कहीं भी और किसी भी नेटवर्क पर आधा पैसा प्रति सेकेंड की दर से कॉल कर सकेंगे। यानी आपको एक मिनट बात करने पर 30 पैसे देने होंगे। एमटीएस ब्रांड के तहत टेलीकॉम सेवा देने वाली सिस्टेमा श्याम टेलीसर्विसेज [एसएसटीएल] अपने मोबाइल ग्राहकों को किफायती कॉल की यह सुविधा देगी। एसएसटीएल ने सोमवार को अपनी इस नई पेशकश का एलान किया। कंपनी ने इसे देश में सबसे सस्ती एसटीडी दर होने का दावा किया है। कंपनी अपने नेटवर्क पर आधा पैसा प्रति सेकेंड की सुविधा पहले ही दे रही थी।
एसएसटीएल रूस की सिस्टेमा और भारत के श्याम समूह का संयुक्त उद्यम है। यह कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस और टाटा इंडिकॉम की तरह सीडीएमए सेवाएं देती है। यानी इस कंपनी की पेशकश का लाभ उठाने के लिए आपके पास सीडीएमए हैंडसेट होना जरूरी है।
कंपनी ने कहा कि देश में पहली बार ग्राहकों को सभी लोकल और एसटीडी आउंटगोइंग कॉलों पर जीवनभर के लिए किसी भी नेटवर्क पर आधा पैसा प्रति सेकेंड की दर लगेगी। इस पेशकश का लाभ उठाने के लिए एमटीएस के मौजूदा ग्राहकों को 191 रुपये चुकाने होंगे। वहीं, नए ग्राहक 203 रुपये देकर यह सुविधा ले सकेंगे। दोनों तरह के ग्राहकों को 50 रुपये का टॉक टाइम भी मिलेगा। एमटीएस इंडिया के मुख्य मार्केटिंग व बिक्री अधिकारी लियोनिड मुसातोव ने कहा कि ताजा पेशकश से कंपनी के वर्तमान और नए ग्राहक अपने प्रियजनों के संपर्क में रह सकेंगे। एमटीएस के देश भर में 1.1 करोड़ मोबाइल ग्राहक हैं, जबकि मोबाइल ब्रॉडबैंड सेवा के ग्राहकों की संख्या 7 लाख है
Posted by गजेन्द्र सिंह
राजनीति,
विशेष
9:06 am

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी ईधन विक्रेता कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन [आइओसी] ने कहा है कि अगले महीने भी पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि की जा सकती है। वजह यह कि 15 मई को पेट्रोल की कीमतों में पांच रुपये की वृद्धि के बावजूद कच्चे तेल की कीमतों की भरपाई नहीं हो पा रही है।
सूत्रों के मुताबिक पेट्रोल की कीमतों में होने वाली वृद्धि चार रुपये तक जा सकती है।
कंपनी के अध्यक्ष आरएस बुटोला ने सोमवार को यहा निदेशक मंडल की बैठक के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि कंपनी को लागत से कम दाम पर पेट्रोलियम पदार्थो की बिक्री से दैनिक 261 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। बकौल बुटोला-'पेट्रोल मूल्यों पर जल्द ही कंपनी निर्णय लेगी, कंपनी को अब भी पेट्रोल सहित अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों की भरपाई नहीं हो पा रही है।'
उन्होंने बताया कि कंपनी को पेट्रोल पर 4.58 रुपये, डीजल पर 14.66 रुपये और राशन में बिकने वाले मिट्टी तेल पर 28.27 रुपये प्रति लीटर की कम वसूली हो रही है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर पर कंपनी 330 रुपये का नुकसान उठा रही है।
बुटोला के मुताबिक मई में समाप्त चालू पखवाड़े में हालाकि कम वसूली के आकड़ों में कुछ फेरबदल हो सकता है। लेकिन कंपनी की उधारी अब तक के सर्वोच्च स्तर 67,880 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है, जिसपर उसे 1500 करोड़ रुपये का ब्याज चुकाना पड़ रहा है।
बुटोला ने कहा कि कंपनी में रोजाना आधार पर स्थिति की समीक्षा होती है। काफी मुश्किल स्थिति होने पर ही दाम बढ़ाने का निर्णय लिया जाता है।